छात्राओं का आरोप 15 वर्षो में 4 प्रधान बदले नहीं हुआ सड़क का निर्माण

अयोध्हया : लियापुर के जरई कला गांव में 15 साल की प्रधानी में नहीं बना 500 मीटर का रास्ता, छात्रा ने वीडियो बनाकर खोली पोल हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गांव में विकास के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। गांव में महेंद्र सिंह के घर के पास से उसकामऊ गांव को जाने वाली लगभग 500 मीटर की सड़क का आज तक निर्माण नहीं हो सका। सड़क पर गड्ढे, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। इस सी बदहाली से परेशान गांव की एक स्कूली छात्रा सिया सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में छात्रा सड़क की दुर्दशा को लाइव दिखा रही है वीडियो में छात्रा क्या बोली वीडियो में सिया कह रही है यह है हमारे गांव का सड़क सैकड़ो छात्र व नागरिक यहां से गुजरते हैं वहाँ का पूरा रास्ता बंद ही है। जिसका खेत था उन्होंने पूरा बंद कर दिया है। अब एक ही रास्ता बचा था, जहाँ से पूरी पब्लिक आती है, खेत हैं, मार्केट है, बच्चे स्कूल जाते हैं। जैसे थोड़ी सी बरसात होती है  पैदल भी नहीं जा सकते, फोर व्हीलर तो बहुत दूर की बात है। ये हमारे गांव के विकास की तरक्की है।

 छात्रा ने प्रधानों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा  ऐसा नहीं है कि प्रधानों ने 15-15 साल प्रधानी नहीं की है। 15 साल में यहाँ से वहाँ तक का रोड पास नहीं कराया गया। मेरी जनरेशन में4 प्रधान हुए और चारों में से किसी ने भी इस रोड को कंप्लीट नहीं कराया। वोट मांगने हर कोई आता है  दीदी हमको वोट देना, भैया हमको वोट देना और रास्ते के नाम पर सब अपने VIP घर में सो रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरी सड़क तालाब में बदल गई है। घुटने भर गंदा पानी, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रशासन ने इस 500 मीटर के टुकड़े की सुध नहीं ली। वायरल वीडियो के बाद अब विकासखंड अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से इस सड़क का तत्काल निर्माण कराने और बंद किए गए वैकल्पिक रास्ते को खुलवाने की मांग की है।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.