फुल्लीडुमर अंचल के सीओ प्रशांत शांडिल्य को चांदन अंचल के सीओ पद का अतिरिक्त पदभार मिला।

बांका - जिले के चांदन अंचल में सोमवार को फुल्लीडुमर के अंचलाधिकारी प्रशांत सांडिल्य ने अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही अंचल निरीक्षक दीपिका भारती एवं चांदन के राजस्व कर्मचारीयों चांदन के अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य को फूलों के गुलदस्ते देखकर स्वागत किया। चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए ने कहा कि क्षेत्र की जमीन संबंधित जनसमस्याओं पारदर्शी कार्यशैली और त्वरित समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

बताते चलूं बांका जिले के चांदन अंचल की पहली घटना 9 सितंबर 2026 को जमीन पर दखल कब्जा दिलाने के नाम पर दो लाख रुपया रिश्वत तय की गई मांग पर पहली किस्त सीओ रविकांत कुमार 20000 बीस हजार रिश्वत  लेते हुए रंगे हाथ निगरानी विभाग ने चांदन अंचल कार्यालय से ही गिरफ्तार  किया गया। जिसके कारण चांदन सीओ का पद रिक्त हो गया था।
कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से श्री प्रशांत शांडिल्य  अंचल अधिकारी फुल्लीडुमर को अगले आदेश तक के लिए अंचल अधिकारी चांदन का अतिरिक्त प्रभार आवंटित किया गया है।

चांदन अंचल क्षेत्र में अंचला अधिकारी प्रशांत शांडिल्य का पदभार ग्रहण करते हैं क्षेत्र किसान रैयतों ने खुशी जाहिर की है। कई रैयतों ने कहा कि चांदन अंचल में इस तरह की पहली घटना है जिससे अब राजस्व कर्मचारी, पदाधिकारी संभल कर चलेंगे। और अब रैयतों का भी काम होगा। क्योंकि पहले भी अंचलाधिकारी चांदन में रह चुके हैं। इनका व्यवहार से वाकिफ है। इन्होंने सबका सम्मान दिया है।

रिपोर्टर -राकेश कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.