मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण,दातागंज में चीनी मिल निर्माण,भूमिहीनों को एक एकड़ भूमि का पट्टा देने समेत जनमुद्दों पर सत्याग्रह - अजीत यादव
दातागंज : मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल ने भाजपा के विकास के दावों की पोल खोल दी है।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बुधवार को समरेर के मुढ़ा पुख्ता पुल के पास सत्याग्रह शुरू करते हुए मौजूद लोगों से कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार दस सालों में मुढ़ा पुख्ता पुल के दो पिलर नहीं बना सकी।मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण की धनराशि जारी होने का भाजपाइयों का प्रचार केवल जुमलेबाजी है। पुल निर्माण के लिए धनराशि जारी होने का प्रदेश की भाजपा सरकार ने अभी तक कोई अधिकृत आदेश जारी नहीं किया है। टेंडर की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है ।यदि टेंडर हो गया है तो भाजपा नेताओं को टेंडर अधिसूचना को सार्वजनिक करना चाहिए।भाजपा दस सालों में अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण में विफल रही है। जबकि तीन साल पहले गूगल मैप से यात्रा करते हुए इसी अधूरे पुल से रामगंगा में गाड़ी गिरने से तीन नौजवानों की मौत हुई थी।फिर भी भाजपा सरकार ने पुल निर्माण नहीं कराया। कहा कि रामगंगा की बाढ़ में पुल का एप्रोच मार्ग कट जाने से समरेर दातागंज के हजारों लोगों को फरीदपुर ,बरेली जाने को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा।
कहा कि दातागंज समरेर क्षेत्र में चीनी मिल निर्माण किया जाए।चीनी मिल बनने से दातागंज तहसील के किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि दातागंज तहसील के रामगंगा के किनारे सैकड़ों ग्रामों में हजारों बीघा भूमि खाली पड़ी है वह भूमिहीनों को आवंटित करने में भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हर भूमिहीन को एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा दिलाने को कांग्रेस संघर्ष करेगी।
सत्याग्रह द्वारा अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू कराने , आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने , समरेर में मुढ़ा गांव के पास आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाने, सभी भूमिहीनों को एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा देने , दातागंज में चीनी मिल निर्माण कराने ,मनरेगा को बहाल करने , साल भर काम की गारंटी और 400 रुपए मजदूरी ,सभी पात्रों को राशन कार्ड , वृद्धा विधवा पेंशन देने ,राजमिस्त्री बेलदार बढ़ई लोहार समेत निर्माण मजदूरों का पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ देने, रीयल टाइम खतौनी में अंशनिर्धारण सही करने आदि जनमुद्दों को उठाया जा रहा है।
सत्याग्रह दिन रात अनवरत चलेगा।
आज सत्याग्रह में कांग्रेस जिला महासचिव सत्यम यादव , जिला सचिव गिरीश चंद्र , दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह , एडवोकेट वेद प्रकाश , दातागंज यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर ,समरेर यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक यादव ,यूथ फॉर इंडिया जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा , जिलाध्यक्ष अनूप यादव , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव ,उमेश यादव ,किशनलाल आचार्य, मुनेंद्र सिंह ,हरिओम , राकेश यादव , रामसेवक यादव ,गोविंद , आर्येंद्र , सत्यपाल यादव , विपिन समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शमसुल हसन

No Previous Comments found.