भारी पुलिस बल के बीच नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर जलाया हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला

बदायूँ : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं  ने जोरदार प्रदर्शन किया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला जला दिया। पुलिस जलता हुआ पुतला छीन कर ले गई और नाली में डाल कर बुझाया। 

शुक्रवार को  पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला जलाया। पुतला दहन को रोकने के लिए नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर एसएचओ सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पुतले में आग लगा दी। कांग्रेस कार्यालय के गेट पर जलते हुए पुतले को छीनकर पुलिस कर्मियों ने नाली में डाल दिया और आग बुझाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सीएम सरमा ने खड़गे जी के लिए "पागल" और अन्य अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जो अस्वीकार्य है। कहा कि यह टिप्पणी भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। क्योंकि खड़गे एक प्रमुख दलित नेता हैं।
 उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी के लिए भाजपा से  सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की , अन्यथा विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी ।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां व दीपक मिश्रा ने 
 कहा कि इस तरह की “टपोरी भाषा” किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती और उन्हें अपने बयान के लिए शर्म आनी चाहिए. 
अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली व जिला महासचिव आलोक सिंह  और जिला सचिव मोरध्वज लोधी ने बीजेपी पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच हमेशा से दलित विरोधी रही है और यह उनके नेताओं की भाषा और व्यवहार में साफ दिखाई देता है.
कांग्रेस एक्स सर्विशमैन जिला कोऑर्डिनेटर सत्यपाल फौजी और जिला महासचिव सलीम अंसारी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पीछे नहीं हटेंगे. लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा. 
यूथ फॉर इंडिया अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा व जिला सचिव मंजेश यादव व सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के दबाव या डर से झुकने वाली नहीं है और जनता के मुद्दों को उठाने का काम लगातार करती रहेगी.
आज पुतला दहन कार्यक्रम में बफ़ाती मियां , दीपक मिश्रा ,हाजी नुसरत अली,आलोक सिंह,सलीम अंसारी, मंजेश यादव ,सत्यपाल फौजी, मोरध्वज लोधी, इकरार अली, सुरेंद्र सिंह, ओमवीर दद्दा, सुनील ,राजेंद्र समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे। 

रिपोर्टर : शमसुल हसन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.