सहसवान में नगर पालिका के नाम पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

बदायूँ सहसवान- सीएनजी ऑटो चालकों ने नगर पालिका के नाम पर प्रतिदिन 50-100 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चालकों का कहना है कि अधिकृत स्टैंड के अलावा अन्य जगहों से भी वसूली की जा रही है। अकबराबाद, बिसौली स्टैंड, कछला स्टैंड, हरदतपुर चौराहा पर पार्किंग ठेके के नाम पर जबरन वसूली की की जा रही है।ठेकेदार के लोग पैसे न देने पर ऑटो चालकों के साथ मारपीट और अभद्रता करते थे। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है यह पूरा मामला नगर पालिका के कर्मचारीयों की सांठगांठ से चल रहा है, अकबराबाद चौराहे से ऑटो चालको से वसूली कर रहे हैं, जबकि वहां कोई आधिकारिक स्टैंड नहीं है।वसूली करने वाले लोग रसीद वसूली पर्ची नहीं देते या फर्जी पर्ची का इस्तेमाल करते हैं। पैसे न देने पर ऑटो चालकों के साथ बदसलूकी की जाती है।अवैध पार्किंग स्टैंड: बिना किसी आधिकारिक मंजूरी के सड़कों पर स्टैंड बनाकर पैसे वसूले जा रहे हैं।प्रशासनिक असहायता: स्थानीय निकायों की ढिलाई के कारण वसूलीबाज सक्रिय हैं। इस तरह की अवैध वसूली का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ है तो पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी:एसडीएम रिपुदमन सिंह सहसवान।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.