सहसवान में गूंजा भक्ति का शंखनाद वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने किया 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ।
बदायूँ सहसवान क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर गंगापुर में आज भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के करकमलों द्वारा फीता काटकर विधिवत किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विक्रांत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भागवत कथा जैसे पावन आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। स्थानीय लोगों के बीच विक्रांत यादव की सक्रियता और जनसेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और सामाजिक सहभागिता की ग्रामीणों ने खुलकर सराहना की। लोगों का कहना है कि विक्रांत यादव हमेशा जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और हर वर्ग के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य नागरिकों, आयोजकों एवं युवाओं ने विक्रांत यादव का जोरदार स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कथा श्रवण का संकल्प लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। यह भागवत कथा 7 दिनों तक निरंतर चलेगी, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

No Previous Comments found.