एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत माननीय जनपद न्यायाधीश, बदायूँ एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण महायज्ञ, 2026 को सफल बनाया गया।
माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुपालन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, बदायूँ के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर, जनपद न्यायालय बदायूँ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ, 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश, बदायूँ, श्रीमती शालू संगल पत्नी श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश बदायूँ, श्री बलजोर सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, बदायूँ, सुश्री रिंकू, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ, श्री पुष्पेन्द्र चौधरी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपण कर पेड़-पौधों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश, बदायूँ द्वारा पौधों की दीर्घकालिक देखभाल और सुरक्षा के तरीकों के बारे में जागरुक किया ताकि लगाये गये पौधे सुरक्षित बड़े हो सकें।
No Previous Comments found.