जनपद स्तरीय साइबर क्राइम थाने के समन्वय से शहर में चला ‘टिंग टोंग’ अभियान।

बदायूँ समग्र विकास संस्थान और साइबर क्राइम थाने, बदायूं के आपसी समन्वय से चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) द्वारा संचालित ‘टिंग टोंग’ अभियान के अंतर्गत शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल पुलिस लाइन चौराहे के पिंक बूथ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत चौराहे से गुजरने वाले लोगों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं संदेश, संदिग्ध लिंक और OTP साझा करने से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, लोगों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने और साइबर अपराध की स्थिति में 1930 टोल फ्री नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के विभिन्न शहरों से आने जाने वाले 1500 से अधिक लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.