ब्लूमिंगडेल स्कूल में ताइक्वांडो खिलाड़ियों की येलो बेल्ट परीक्षा संपन्न

बदायूं : आज ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूं में ताइक्वांडो खिलाड़ियों की येलो बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं ग्रैंडमास्टर अनिल कुमार बॉबी द्वारा आयोजित की गई। अनिल कुमार बॉबी कलर एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा के परीक्षक भी हैं ताइक्वांडो संघ के सचिव अजय पाल सिंह एवं प्रशिक्षक देवपाल सिंह की देखरेख में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों, किक्स एवं अन्य कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए येलो बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की इस अवसर पर ब्लूमिंगडेल स्कूल के डायरेक्टर ईशान मेहंदी रत्ता एवं प्रधानाचार्य संजीव राठौड़ ने सफल खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट्स खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मरक्षा के कौशल को बढ़ावा देना रहा!

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.