मलेरिया ने ली एक वर्षीय बैगा बालक की जान, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बालाघाट - जिले के दक्षिण बैहर क्षेत्र के ग्राम बोंडारी में मलेरिया से एक वर्षीय बैगा बालक हरैल की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी शाहरू बैगा के मासूम पुत्र हरैल की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि बालक हरैल मलेरिया से पीड़ित था। इस घटना ने आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं और मलेरिया नियंत्रण के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दाहिया की कार्यप्रणाली भी अब सवालों के घेरे में है। आखिर स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला कहां था? क्या गांव में समय रहते मलेरिया की जांच, उपचार और रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे?एक मासूम की मौत स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल है। स्वास्थ्य विभाग को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम को अपनी जान न गंवानी पड़े।
सवाल यह है कि आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और मलेरिया नियंत्रण अभियान आखिर कितना प्रभावी है?
रिपोर्टर - विशाल महानंद

No Previous Comments found.