संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला बलौदाबाजार द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदन जैन उपस्थित रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, श्री सनम जांगड़े जी प्रदेश अध्यक्ष अनु सुचित जाति मोर्चा श्री अजय राव, श्री आनंद यादव,जिला अध्यक्ष श्री टेसू लाल , सुश्री आकांक्षा जायसवाल जिला अध्यक्ष जिला पंचायत तथा अश्वनी शर्मा अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित भाजपा के जिला के सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नंदन जैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को पहुँचाना है। अभियान के दौरान आशीर्वाद का दिया ,सपनो का भारत ,चित्रकला प्रतियोगिता आँगन बाड़ी में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम ,कहानी बनाओ कार्यक्रम ,विकसित भारत संकल्प यात्रा ,बस्तर में नक्सली मुक्त अभियान का वीडियो बनाना ,सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर से वाराणसी यात्रा ,सेवा मेरा योगदान ,सभी कार्यकर्ता गण को 25 मिनट समय देना ,पोर्टल में सभी कार्यकर्ता को डालना स्वच्छता ही सेवा अभियान पौधरोपणअभियान रंगोली बनाने का अभियान रक्तदान अभियान  स्वास्थ्य परीक्षण नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान एवं अन्य जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन की सेवा की जाएगी। शिव रतन शर्मा पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा माननीय नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत 2047 को पूरे देश विश्व विजेता बन जाए ऐसी अभियान के तहत कार्य करना है  मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा विकसित भारत बनाने का संकल्प हम सब कार्यकर्ता अपने अपने मन में लेकर एक-एक जनता तक नीचे ले जाने का अवसर है और जो जन प्रतिनिधि है विशेष तौर पर सभी कार्य कर जनता को मोदी जी के विचारों को पहुंचाना है स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा मोदी जी के जन्म दिन में  योजनाओ को घर घर पहुंचाना है।

रिपोर्टर - बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.