राजस्व जगत का दीप बुझा: वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रकाश सिंह नहीं रहे, बलिया में शोक की लहर

बलिया : जनपद के प्रख्यात राजस्व कानून विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रकाश सिंह का बुधवार आज 25 जून को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही फैली, जिला न्यायालय परिसर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शोक की लहर दौड़ गई।

शिव प्रकाश सिंह न केवल कानून के गहरे जानकार थे, बल्कि समाजसेवा, सादगी और मानवीय संवेदनाओं के प्रतीक भी थे। वे अधिवक्ता चेतन सिंह के पूज्य पिता थे। वर्षों से उन्होंने राजस्व मामलों में कई अहम मुकदमों में पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया।

उनकी सहजता, ईमानदारी और न्यायप्रियता के कारण वे न केवल वकालत के क्षेत्र में बल्कि जनमानस में भी विशेष स्थान रखते थे। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय स्तब्ध है।

स्थानीय बार एसोसिएशन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दिवसीय शोक सभा का आयोजन किया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।बलिया ने एक सजग, संवेदनशील और समर्पित विधिवेत्ता को खो दिया है — जिसकी भरपाई संभव नहीं।

रिपोर्टर : राजू गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.