अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी के जन्म दिवस पर लोधी समाज ने निकाली अवंती शौर्य यात्रा- विष्णु लोधी ने युवाओं में भरी नई उर्जा

डोंगरगढ़ :  अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती 16 अगस्त शनिवार को 194 वीं जन्म दिवस के अवसर पर रानी अवंतीबाई शौर्य यात्रा का भव्य, ऐतिहासिक और अद्वितीय आयोजन हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शंखनाद, बाजे-गाजे और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की गाथा एवं  देशभक्ति गीतों के साथ निकली यह यात्रा मानो इतिहास के पन्नों को जीवंत कर रही थी। यात्रा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक राजनांदगांव से प्रारंभ होकर, कोपेडीही, नाथूनवागांव, कोलिहापुरी , उराईढबरी, तेन्दूनाला, एलबी नगर, रामाटोला, डोगरगढ़ , बेलगाम,माडीतराइ, लोधेश्वर धाम छीपा, भानपुरी,हरदी ,लिटिया , बजरंगपुर नवागांव में पहुंचीं और सभी गाँव गर्व एवं जयघोष से गूंज उठे। मार्ग में श्रद्धालुओं व समाजबंधुओं ने फूल-मालाओं की वर्षा कर स्वागत किया, वहीं जगह-जगह नाश्ता, पानी और भोजन की व्यवस्था से सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला ।तेन्दूनाला,एल बी नगर और डोगरगढ़ में आयोजित भव्य श्रद्धांजलि सभा  में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने शौर्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा महारानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला दी थी। उनका जीवन संदेश है कि अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े हों, चाहे कीमत अपने प्राण ही क्यों न हो। आज की शौर्य यात्रा केवल स्मरण नहीं, बल्कि प्रतिज्ञा है कि उनके बलिदान को हम पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाएंगे। विष्णु लोधी ने कहा महारानी अवंतीबाई लोधी केवल इतिहास की रानी नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान की जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने 1857 में अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाकर यह साबित कर दिया कि भारत की बेटियां भी रणभूमि में दुश्मन को घुटनों पर ला सकती हैं।

आगे सभा में विष्णु लोधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की आज हमें उनकी जयंती पर यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने देश, अपनी संस्कृति और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जिस मिट्टी के लिए अवंतीबाई ने प्राण न्योछावर किए, उस मिट्टी पर कोई भी आंच नहीं आने देंगे। भव्य सभा में हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने ‘जय अवंतीबाई’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से आकाश गुंजाय मान हुआ। सभा में वीरांगना के अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के लिए उनके अमर प्रेम को नमन किया गया।
यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान की अनन्त गाथा का पुनर्जागरण थी। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवाओं को बधाई दी साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
यात्रा को लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश लोधी समाज अंकेक्षक विमल पटेल,प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेश सिगौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अधीन जंघेल, प्रदेश संरक्षक लोधी समाज एफ आर वर्मा, रूप कुमार महीकवार जी ,ओम जंघेल,जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका बघेल, ज्योति वर्मा,सर्किल अध्यक्ष चेतन वर्मा, ओमकार लिल्हारे, उत्तम वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, महेश्वर जंघेल,गुना राम लिल्हारे, महेंद्र वर्मा, मनीष वर्मा, बसंत वर्मा, राघव वर्मा, जवाहर वर्मा, चेतराम वर्मा, पल एल सुलाखे, देवकी वर्मा, गंगोत्री वर्मा, विशाखा वर्मा, कमल वर्मा, गायत्री वर्मा, रेखा वर्मा ,मीना वर्मा , चेष्टा जंघेल, महेंद्र जंघेल, आशीष वर्मा, मुकेश वर्मा,  युवा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा ,महासचिव सितेश वर्मा, युवा सर्किल अध्यक्ष नरसीग वर्मा,अकबर वर्मा, दुष्यंत वर्मा, भुनेश्वर वर्मा दिनेश वर्मा प्रमोद वर्मा विश्राम वर्मा लखन वर्मा मोती वर्मा सोमनाथ वर्मा दनेश्वर लिल्हारे, हुजूर दास जंघेल ,शिव वर्मा जोहन वर्मा,आदि बड़ी संख्या में समाजिक बंधू यात्रा में सम्मिलित रहें।

रिपोटर : महेन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.