17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण
बालोद : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के अंतर्गत देशभर के 19 राज्यों में पुनर्विकसित 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुलभ, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल स्वरूप प्रदान किया गया है। इससे यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ-साथ कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को भी नया आयाम मिलेगा।
बालोद जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ के चयनित तीन अमृत भारत स्टेशनों में बालोद रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। देशभर के 19 राज्यों के 75 स्टेशनों की इस सूची में बालोद का स्थान प्राप्त करना जिलेवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम उपलब्धि है। 17 जुलाई का दिन बालोद के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।
पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशन में यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें आकर्षक एवं आधुनिक स्टेशन भवन, दिव्यांगजनों के लिए सुगम सुविधाएं, बेहतर डिजिटल सेवाएं, स्वच्छ एवं हरित (ग्रीन) वातावरण, बहु-मॉडल कनेक्टिविटी तथा क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने वाली आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
बालोद रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकास जिले के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.