छत्तीसगढ़ की धरोहर गंगरेल बांध पर बनेगी पद्मविभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई की सबसे बड़ी प्रतिमा
धमतरी : सामाजिक कार्यकर्ता खूबलाल ध्रुव ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर गंगरेल बांध परिसर में विश्वविख्यात पद्मविभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई की भव्य एवं विशाल प्रतिमा स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्भुत पंडवानी शैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी गौरवान्वित किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
खूबलाल ध्रुव ने कहा कि गंगरेल बांध पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहां डॉ. तीजन बाई की प्रतिमा स्थापित होने से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी तथा प्रदेश आने वाले पर्यटक हमारी समृद्ध लोककला और संस्कृति से परिचित होंगे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.