बालोद के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने चन्द्रकांत गवर्ना, संभाला पदभार

बालोद : नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना ने आज बालोद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग, आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने, जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उन्हें व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों, आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा स्थानीय समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.