ग्राम मडियापार में तुलसीदास जयंती का आयोजन
गुंडरदेही : ग्राम मडियापार में तुलसीदास जयंती का आयोजन तुलसी मानस प्रतिष्ठान तहसील इकाई गुण्डरदेही के द्वारा किया गया ।अंचल के प्रसिद्ध मंडली के व्याख्याकार लिलार सिन्हा,रामकुमार साहू ,त्रेता चंद्राकर ,त्रिभुवन साहू ,बलराम साहू ,भारत कौशिक, पुष्पा मिश्रा ,वंदना साहू , सुलेखा पिपरिया के द्वारा जयंती के अवसर पर मानवीय गुणों को निरूपित करते हुए जनकल्याण के लिए प्रेरणा भरी बातें कही गई ,संत और असंत को परिभाषित करते हुए कहा कि स्वयं दुःख सहकर समाज को सुखी देखने वाला संत होता है, एवं हर पल किसी को दुखी करने वाला असंत होता है ।कुल्हाड़ी से कटने के बाद भी चंदन मस्तक में शोभा पा जाता है ,पेड़ को पत्थर मारने पर भी वह क्रोधित ना होकर फल देता है ,ऐसे परोपकारी भाव रखने वाला संत होता है ।जिससे ही जन कल्याण होता है ।मानस ग्रंथ का अध्ययन आने वाले पीढ़ी को भी करना चाहिए ।कार्यक्रम के अंत में बुजुर्ग सम्मान किया गया जिसमें वयोवृद्ध आसाराम धनकर ,कल्याण साहू ,हेमलाल साहू ,भारत शुक्ला ,भरत नेताम,संतोषी साहू ,फूल कुंवर धनकर , कचरी बाई,सरोजिनी बघेल, मीरा ठाकुर का सम्मान करते हुए समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी केशव राम साहू ने कहा बुजुर्गों के पास अनुभव का खजाना होता है ,हमारे जीवन के सभी समस्याओं का समाधान इनके पास रहता है। श्रद्धा पूर्वक हमें उनकी सेवा करना चाहिए ।इस अवसर पर तुलसी मानस प्रतिष्ठा के अध्यक्ष गुहा राम साहू ,ग्राम पंचायत सरपंच तिलेश्वरी बघेल ,पूर्व सरपंच सरोज साहू ,तिलक धनकर ,राकेश साहू ,आशीष शुक्ला ,अश्वनी साहू ,मकसूदन राम, अजीत शुक्ला ,अमर सिंह,सोनेत बनपाल,जगदीश साहू ,लोकेश यादव ,अक्षय कुमार ,सुमन साहू ,संतोष यादव की भागीदारी रही।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.