रूपराम सिन्हा बने हल्दी परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
बालोद - गुंडरदेही सिन्हा समाज तहसील गुंडरदेही के हल्दी परिक्षेत्र में क्षेत्राधिकारी पद के निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया मंडलेश्वर गोविन्द राम सिन्हा के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समयावधि में क्षेत्राधिकारी पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र जमा होने के चलते हल्दी निवासी रूपराम सिन्हा को निर्विरोध हल्दी परिक्षेत्र का नया क्षेत्राधिकारी निर्वाचित घोषित किया गया। क्षेत्राधिकारी पद के निर्वाचन कार्यक्रम का संचालन तहसील गुंडरदेही सिन्हा समाज के सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी रामनारायण सिन्हा ने किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी, जांच अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी द्वारा निर्धारित समय तक नामांकन फॉर्म प्राप्त किए गए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा तक केवल रूपराम सिन्हा का ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ।
हल्दी परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हल्दी,सिरराभाठा,सतमरा,पसौद,ढाबाडीह,सियनमरा एवं चिचबोड़ ग्राम शामिल हैं। रूपराम सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्राधिकारी पद के लिए नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय तक अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर निर्वाचन अधिकारी ने प्रक्रिया पूर्ण करते हुए रूपराम सिन्हा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद तहसील गुंडरदेही सिन्हा समाज के मंडलेश्वर एवं अध्यक्ष गोविन्द राम सिन्हा ने नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी रूपराम सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन सिन्हा समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि रूपराम सिन्हा समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सामाजिकजनों ने भी नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी रूपराम सिन्हा को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में तहसील गुंडरदेही सिन्हा समाज के मंडलेश्वर (अध्यक्ष) गोविन्द राम सिन्हा,सचिव रामनारायण सिन्हा,कोषाध्यक्ष रामनारायण सिन्हा,युवा मंच अध्यक्ष वरुण डड़सेना,सचिव खोमेश्वर सिन्हा,कोषाध्यक्ष अनिल सिन्हा,महिला मंच अध्यक्ष माधवी सिन्हा,कार्यकारिणी सदस्य हेमलता सिन्हा,पूर्व क्षेत्राधिकारी बाबूलाल डड़सेना,वरिष्ठ दीपक गजेंद्र,सलाहकार दोनी राम सिन्हा,रवि गजेंद्र,कमलेश डड़सेना,अनिल कटहरे,कमलेश सिन्हा सहित हल्दी ग्राम प्रमुख परसुराम सिन्हा,सतमरा ग्राम प्रमुख शत्रुघन सिन्हा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिकजन उपस्थित रहे। निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही हल्दी परिक्षेत्र में क्षेत्राधिकारी पद की नामांकन एवं निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.