झीरम का इंसाफ: विशेष NIA अदालत के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत
बालोद - झीरम का इंसाफ: विशेष NIA अदालत के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, कहा— सत्य की जीत, कांग्रेस का षड्यंत्र वाला नैरेटिव बेनकाब 25 मई 2013 को बस्तर की वादियों को लहूलुहान करने वाले बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले में 13 साल बाद आए अदालती फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने पुरजोर स्वागत किया है। एनआईए अदालत द्वारा विचाराधीन सभी 10 नक्सलियों को दोषी ठहराए जाने पर भाजपा ने इसे लाल आतंक के खिलाफ न्याय की जीत और केंद्रीय जांच एजेंसी की निष्पक्षता पर मुहर करार दिया है।
फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि देश के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहार में शामिल नक्सलियों का दोषी साबित होना यह साबित करता है कि कानून और न्याय व्यवस्था से कोई नहीं बच सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 13 वर्षों तक इस नृशंस घटना का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ और सहानुभूति बटोरने के लिए किया। उन्होंने कहा कि,अदालत में एनआईए द्वारा प्रस्तुत 101 गवाहों और अकाट्य साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों का दोषी ठहराया जाना कांग्रेस के अनर्गल आरोपों का अंतिम जवाब है।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.