मोदी के 25 वर्ष के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

जुंगेरा : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल जुंगेरा द्वारा “25 वर्ष सेवा एवं संकल्प अभियान” को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी अभियान की तैयारियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के संकल्प, अंतिम व्यक्ति के कल्याण और भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के सतत प्रयासों की प्रेरणादायी गाथा है। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश के नेतृत्व तक श्री मोदी जी ने सेवा को राजनीति का माध्यम बनाया और जनकल्याण को शासन के केंद्र में रखा।

जिला महामंत्री राकेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि “मोदी जी ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर देश की राजनीति में कार्यसंस्कृति का नया अध्याय लिखा है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश को विकास की नई दिशा दी है। 25 वर्ष के इस सेवा-संकल्प को भाजपा कार्यकर्ता केवल कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प के रूप में मनाएंगे।”

जिला मंत्री प्रेम साहू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और सेवा भावना का प्रतिनिधि है। अभियान के माध्यम से मंडल से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा।

किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किसानों की आय, कृषि अधोसंरचना, सिंचाई, तकनीक और किसान कल्याण को लेकर अनेक योजनाओं एवं पहलों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सेवा एवं संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि मंडल जुंगेरा के कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। हर बूथ, हर गांव और हर वर्ग तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करते हुए सेवा गतिविधियों को व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सेवा कार्य, जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व एवं प्रभारी नियुक्त किए गए। मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पवन साहू जी, जिला महामंत्री राकेश यादव, जिला मंत्री प्रेम साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, पाकल ठाकुर, महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, संताना साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर, लोकेश देवांगन, हेमराज साहू, हरिश्चंद्र साहू, सीता साहू, लता सोनकर, इंदु पवार, कामता साहू, नंदकिशोर साहू, भोला यादव, भोला साहू, टेमन साहू, भोमराज साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा एवं संकल्प की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन और समाज के बीच संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.