सेवा संकल्प अभियान : ग्राम पंचायत बगदई में चला स्वच्छता अभियान
बगदई / गुरुर : सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026) के तहत कार्यक्रम क्रियान्वयन, समन्वय एवं व्यापक जन भागीदारी को लेकर ग्राम पंचायत बगदई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत ग्राम में चौक-चौराहों, शासकीय भवनों एवं घाटों की साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य लता लक्ष्मी चंद साहू एवं सरपंच सुनीता शिवेंद्र उपस्थित रहीं।
साथ ही स्वच्छता ग्राही, पंचगण, मितानिन एवं बिहान समूह की सदस्य सरस्वती, मालती, भुवन, शिवाना, सबील कुमार, रिंकी, निर्मला, चंदाबाई, नीराबाई, सुशीला बाई, ललातीन बाई, जागोतीन गांवरे, केसरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.