मोहारा में सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता अभियान, भाजपा महिला मोर्चा एवं गायत्री परिवार की महिलाओं ने की साफ-सफाई

बलोद : भाजपा मंडल सनौद महिला मोर्चा एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा के महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में सेवा संकल्प के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत ग्राम मोहारा के तालाब पार, गायत्री मंदिर एवं प्राथमिक शाला मोहारा परिसर में साफ-सफाई की गई। महिलाओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू (सभापति, जिला पंचायत बालोद), श्रीमती रूखमती हरि कृष्ण गंजीर (अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा मंडल सनौद), श्रीमती दुलारी साहू (महामंत्री), श्रीमती नंदनी साहू (महामंत्री), श्रीमती अश्वनी गंगबेर (उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल सनौद) सहित

श्रीमती अनुसूईया साहू, उषा गंजीर, पेमीन साहू, जोहनी साहू, ललिता साहू, नूतन साहू, बिसन्तिन साहू, आशो यादव, सोनिया साहू, फनेश्वरी साहू, तोरण साहू, तुकेश्वरी साहू, तोरण विश्वकर्मा, श्रीमती जामुन साहू, श्यामा साहू, घुराई साहू एवं महिला मोर्चा मंडल के सभी सदस्य तथा गायत्री परिवार की सभी माताएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर  : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.