गगरीपर में नवरात्रि पर रंग लहर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
बालोद : ग्राम गगरी पर में सारथी नवरात्रि के पावन अवसर पर रात्रि कालीन कार्यक्रम सांस्कृतिक संस्था रंग लहर खल्लारी वाले कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निजी चिकित्सक कल्याण संघ रायपुर अध्यक्षता डॉ गोपाल साहू जिला अध्यक्ष निजी चिकित्सक कल्याण संघ बालोद विशेष अतिथि डॉ बलराम साहू जिला कोषाध्यक्ष निजी चिकित्सक कल्याण संघ बालोद डॉ नरोत्तम भूषण साहू सक्रिय सदस्य निजी चिकित्सक कल्याण संघ गुरुर डॉ लीलाराम बनपेला ब्लॉक अध्यक्ष निजी चिकित्सक कल्याण गुरूर डा नारद राम साहू पूर्व अध्यक्ष निजी चिकित्सक कल्याण संघ गुरुर डॉ चंद्रकांत गुरबाणी सदस्य निजी चिकित्सक कल्याण संघ गुरुर के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा आराधना किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान आयोजक समिति द्वारा किया गया उद्बोधन में डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने कहा सर्वप्रथम शारदीय नवरात्रि की समस्त ग्राम वासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और वहां की युवा साथियों को रक्तदान देने के लिए प्रेरित किया जीवन में जप तप ध्यान साधना अवश्य करना चाहिए और अपने बच्चों को अच्छे से संस्कार और शिक्षा देना चाहिए और मां-बाप का सेवा करना चाहिए डॉ गोपाल साहू जी ने सभी को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर उद्बोधन के माध्यम से सभी अतिथियों ने ग्राम के सभी वरिष्ठ जनों एवं माताएं को धन्यवाद दिया और सभी की उज्जवल भविष्य कामना किया इस अवसर पर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति के समस्त सदस्यएवं ग्राम की समस्त वरिष्ठ जन माता एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.