माँ चंडी मंदिर, अरमरीकला में दर्शन-पूजन एवं जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट

बालोद : ग्राम अरमरीकला स्थित माँ चंडी मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र कांकेर के लोकप्रिय सांसद श्री भोजराज नाग जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने माँ चंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती कुमारी मदन साहू जी के निवास पर पहुँचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना।

माँ चंडी मंदिर के ऐतिहासिक महत्व एवं मंदिर की स्थापना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। साथ ही उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की।

इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, माँ चंडी मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता:

???? श्री भोजराज नाग जी — लोकप्रिय सांसद, लोकसभा क्षेत्र कांकेर
???? श्रीमती कुमारी मदन साहू जी — पूर्व विधायक
???? श्रीमती तारिणी चंद्राकर — अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद
???? श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर — पूर्व सदस्य, जिला पंचायत बालोद एवं प्रभारी भाजपा मंडल सनौद
???? श्री अश्वनी यादव — वरिष्ठ भाजपा नेता
???? श्री खेमलाल देवांगन — अध्यक्ष, भाजपा मंडल सनौद
???? श्री नरेश कुमार साहू — सभापति, जनपद पंचायत गुरुर
???? डॉ. हरिकृष्ण गंजीर — सभापति, जनपद पंचायत गुरुर
???? श्री गुलाब सिंह सिन्हा — सदस्य, जनपद पंचायत गुरुर
???? श्री अशोक साहू — कोषाध्यक्ष, भाजपा जिला बालोद, किसान मोर्चा

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.