बालोद में जिला स्तरीय चिकित्सक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 23 अक्टूबर को

बालोद : निजी चिकित्सा कल्याण संघ जिला बालोद के तत्वाधान में जिला स्तरीय चिकित्सक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जिसकी तैयारी को लेकर जिला के सभी पदाधिकारी एवं ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल साहू जी ने बताया कि यह कार्यक्रम एक विशाल चिकित्सक सम्मेलन है जिसमें चिकित्सकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विशेष चर्चा किया जाएगा और संघ के माध्यम से जो भी रचनात्मक कार्यक्रम करते हैं उसे हम अवगत कराएंगे और इस अवसर पर विशेष रूप रूप से आर्टिमिस शांति हॉस्पिटल देवेंद्र नगर रायपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक गण उपस्थित रहेंगे और जो चिकित्सक रक्तदान किया उसका भी सम्मान किया जाएगा अतः बालोद जिला के समस्त चिकित्सकों से निवेदन है कि आप इस कार्यक्रम में दिनांक 23.10.2026 दिन शुक्रवार सुबह 10:00 बजे स्थान टाउन हॉल बालोद दल्ली रोड मे आप सभी से निवेदन है की समय को ध्यान में रखते हुए आप अपनी यूनिफॉर्म में उपस्थिति प्रदान करने की कृपा करेंगे इस अवसर पर डॉ हरिकृष्ण गंजीर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला के संरक्षक,डॉ गोपाल साहू जिला अध्यक्ष,डॉ बलराम साहू जिला कोषाध्यक्ष, डॉ भक्तु राम साहू जिला उपाध्यक्ष, डॉ रोहित साहू जिला महामंत्री,डॉ धर्मेंद्र कुमार साहू ब्लॉक अध्यक्ष, डॉ गुमान सिंह साहू ब्लॉक सचिव, डॉ ढालेद्र कुमार साहू ब्लॉक मीडिया प्रभारी,डॉ  अभिषेक योगी जिला मीडिया प्रभारी एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.