संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों को कराया भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन
बालोद : संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया। इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंत निरपेक्ष, लोक तंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समाना प्राप्त करने के लिए उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने की शपथ भी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने भारतीय संविधान के विशेषताओं एवं संविधान दिवस के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डाला। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री हरिवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री रामकुमार सोनकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.