ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर का होग़ा आयोजन
बलौदाबाजार : सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आगामी 1 मई से 10 जून 2026 तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों क़ी समस्या, शिकायत व मांग सम्बंधित आवेदनों का निराकरण एवं योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जिले में जन समस्या निवारण शिविर आयोजन हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों क़ी ऑनलाइन बैठक लेकर जरुरी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में चिन्हांकित 5-से 6 चिन्हाकित क्लस्टर ग्रामपंचायतों में आयोजित होगा। एक -एक क्लस्टर ग्राम पंचायतों में लगभग 15 से 20 ग्राम पंचायत होंगे। उन्होंने कहा कि शिविर का उपयुक्त स्थान चिन्हांकित करें जिसमें हेलीपेड एवं मार्ग का विशेष ध्यान रखा जाय ताकि किसी भी शिविर में वीवीआईपी मूवमेंट होने पर व्यवस्था दुरुस्त रहे। शिविर में विभागीय स्टॉल लागए जायेंगे जिसमें योजनाओं क़ी जानकारी दी जाएगी. पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कैम्प, पेयजल, मंच, पंडाल एवं कला जत्था क़ी टीम भी रहेगी। शिविर में लोगों के आवेदन लेने हेतु काउंटर बनाए जायेंगे एवं नोडल अधिकारी भी बनाए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का एप्प में एंट्री कर सम्बंधित विभाग को निराकरण हेतु भेजा जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी विकासखंड में शिविर क़ी मॉनिटरिंग के लिये भी नोडल अधिकारी बनाए जायेंगे। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियो को शिविर के लिये सभी आवशयक तैयरी हेतु कार्ययोजना बनाकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही 30 अप्रैल तक विभागों में लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित कराने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एन आईसी क़क्ष में उपस्थित थे।
रिपोर्टर : बलदाऊ ठाकुर


No Previous Comments found.