शक्तिशाली और संघठित समाज ही देश का विकास कर सकता है - मनोहर बंशल
बलोतरा - पचपदरा नगर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमे पचपदरा उपखण्ड के सेकड़ो स्वयंसेवकों ने पचपदरा नगर के मुख्य मार्गो पर कदम से कदम मिलाकर एक आदर्श सैनिक की भाती अनुशाशन दिखाते हुए पथ संचलन किया नगर वासियो ने पुष्प वर्षा एवं भारत माता के जयघोष के साथ संचलन का स्वागत किया संचलन से पूर्व विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम के अध्यक्ष पीर सिंह मुख्य वक्ता मनोहर बंशल एवं खण्ड संघ चालक श्याम सुन्दर खारवाल ने शस्त्र पूजन किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बाड़मेर विभाग संघ चालक मनोहर बंशल ने विजयदशमी उत्सव के बारे मे जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि समाज का शक्तिशाली एवं संघठित होना बहुत आवश्यक है संगठित एवं शक्तिशाली समाज ही देश के विकास मे अहम भूमिका निभा सकता है उनहोने स्वयंसेवको को सामाजिक समरसता, स्वदेशी,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण एवं नागरिक शिष्टाचार इन पंच परिवर्तन के विषयों को अपनाने का कार्य किया कार्यक्रम मे विभाग कार्यवाह मांगीलाल वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे
संवादाता - अर्जुन राणा

No Previous Comments found.