तुलसीपार्क में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
बलरामपुर : जनपद के तुलसीपार्क स्थित तुलसीपार्क में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,संत-महंतों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी तथा विशिष्ट अतिथि उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महाराज रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में रवि मिश्र (भाजपा जिलाध्यक्ष),पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह तथा जिला प्रचारक जितेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया। बलिया से आए भोजपुरी लोक गायकों ने पारंपरिक फगुवा गीतों की प्रस्तुति दी,वहीं गोरखपुर से आए कलाकारों ने मनमोहक रासलीला प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पुराने गिले-शिकवे भुलाए और होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में आए अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम,एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों को भेदभाव भुलाकर एक साथ आने और समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गुझिया,ठंडाई सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया। इस अवसर पर भाजपा के गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा,पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा,एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जे.पी. पांडेय,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस,संस्कार भारती जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र,ताराचंद्र अग्रवाल,डॉ.देवेश चंद्र श्रीवास्तव,अविनाश मिश्रा,डॉ.तुलसीश दुबे,संजय शर्मा,अम्बरीष शुक्ला,शुभेंद्र मिश्र गौरव,शिवम मिश्रा,संजय शुक्ल,अंकित त्रिपाठी,भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला व समस्त सभासदगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संदीप सक्सेना
No Previous Comments found.