हत्या मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

बलरामपुर - संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.04.2026 को थाना कुसमी को सूचना प्राप्त हुआ कि घटना दिनांक 06/04/2026 की शाम करीब 17/30 बजे ग्राम रतासिल्ली निवासी लल्लू खलखो को उसके बेटे प्रदीप खलखो ने आपसी विवाद में धक्का दे दिया, धक्का देने पर लल्लू खलखो जमीन पर गिर गया तथा लल्लू खलखो को हाथ, पैर एवं सीने पर हल्की चोटें आई, इसके कुछ देर पश्चात लल्लू खलखो की मृत्यु हो गई। कि सूचना पर मर्ग कायम कर मृत्यु संदेहास्पद होने से शव पंचनामा हेतू वैज्ञानिक अधिकारी को सूचित कर दिनांक 08/04/2026 को FSL टीम की उपस्थिति में मृतक लल्लू खलखो के शव का पंचनामा कार्यवाही कर मृतक लल्लू खलखो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु की प्रकृति होमिसाइडल (हत्या) होना बताए जाने पर अपराध कायम कर संदेही मृतक के बेटे प्रदीप खलखो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी ने ग्राम रातसिल्ली के बाहर अपने खेत में टमाटर के पौधे लगाया था जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी अपने पिता लल्लू खलखो को दिया था, परंतु घटना दिनांक 06/04/2026 को पिता लल्लू खलखो ने दिन में शराब पी लिया और ध्यान नहीं दिया जिससे टमाटर की फसल को पशुओं ने खराब कर दिया। इसके पूर्व में भी आरोपी प्रदीप खलखो ने चने की फसल लगाई थी तथा अपने पिता को देखरेख के लिए बोला था परंतु उस बार भी पिता लल्लू खलखो की लापरवाही के कारण चने की फसल को पशुओं ने खा लिया था। इन सब बातों के फलस्वरूप आरोपी प्रदीप खलखो को गुस्सा आ गया और पिता लल्लू खलखो के घर पहुंचकर हाथ लात एवं डण्डा से मारपीट किया और पिता लल्लू के बेहोश होने पर घर के अंदर ले जाकर सुला दिया, कुछ देर बाद लल्लू का मृत्यु हो गया। आरोपी प्रदीप खलखो द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.