गांव चलो बस्ती चलो अभियान

बलरामपुर - इस कार्यक्रम के तहत  ग्राम पंचायत कोटालू में शासन के योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित करने का कार्य किया गया , साथ हीं ग्राम पंचायत के स्थानीय मंदिर की सफाई भी की गई, जिसमे भाजपा पार्टी की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे वही प्रभारी के रूप अर्जुन सिंह ग्राम पंचायत सरपंच , भारतीय जनता पार्टी मंडल के कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल , भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अमीन साय , पूर्व जनपद सदस्य पार्वती सिंह , सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण के साथ साथ ग्राम पंचायत कोटालू के महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी,आवास हितग्राही सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.