प्रथम सीजन में ही सफलता दिलाने वाले लक्ष्य संस्थान का सीजन 2 शुरू

बलरामपुर - लक्ष्य शिक्षण संस्थान द्वारा अग्नि वीर सेना भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है इसके अंतर्गत अग्नि वीर सेना, में जल सेना, वायु सेना, थल सेना, में आवेदन करने वाले समस्त अभ्यार्थियों का प्रशिक्षण जारी है अग्नि वीर में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा ली जाती है उसके उपरांत बच्चों को फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है फिजिकल परीक्षा पास करने के बाद बच्चों को मेडिकल परीक्षा पास करने के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाता है ईश वर्ष अग्नि वीर सेना का आवेदन 10 अप्रैल तक लिया गया जिसमें देश सेवा के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले बहुत सारे युवाओं ने इस वर्ष आवेदन किया है बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में संचालित लक्ष्य शिक्षण संस्थान के निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर पिछले वर्ष 30 छात्र-छात्राओं में से 26 छात्र-छात्राओं को सफलता दिलाई जिससे युवाओं में और उत्साह भर दिया है इस तरह का रिजल्ट ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि शहर में भी नामुमकिन है 30 छात्र-छात्राओं में से 26 छात्र छात्राएं लक्ष्य शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा के लिए समर्पित हो चुके हैं इस वर्ष पुनः लक्ष्य शिक्षण संस्थान अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर भारतीय सेना को मजबूत करने का सपना बनाया है यह शिक्षण संस्थान दूर से आने वाले छात्रों को नि:शुक्ल  रहने और भोजन की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है अभी लिखित परीक्षा पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है जहां दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है उसके बाद शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पुनः लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि यदि आप भारतीय सेना में अपना करियर तलाश रहे हैं तो आप अवश्य लक्ष्य शिक्षण संस्थान पहुंचे और अपने सपनों को उड़ान दे  सुदर्शन यादव शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ में एक अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं जो लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों सफलता दिला रहे हैं अब तक सुदर्शन यादव ने लगभग 40 से अधिक छात्र-छात्राओं को देश सेवा के लिए तैयार कर भेज दिया है इसके अलावा नवोदय विद्यालय,सैनिक स्कूल, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवास विद्यालय, उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में लगभग हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर अपना बेहतर भविष्य निर्माण कर रहे हैं  सुदर्शन यादव ने बताया कि इस वर्ष कुल 50 छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें से 40 से अधिक छात्र छात्राओं को भारतीय सेना में भेजने का सपना बना लिया है अतः सभी युवा जो देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना रखते हैं जल्द से जल्द लक्ष्य शिक्षण संस्थान पहुंचे और निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लें

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.