कोलाहल अधिनियम के तहत डीजे किया गया जप्त
बलरामपुर - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत जुड़निया पारा में श्यामाचरण यादव के घर राजपुर क्षेत्र से बारात आया हुआ था इस दौरान चंद्र कुमार रजक पिता मांझी राम एवं जय कुमार रजक पिता मांझी राम दोनों निवासी ग्राम कुन्दी खुर्द थाना राजपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के रात्रि 11.30 बजे डीजे बजाते हुए पाया गया। आरोपीगण का कृत्य कोलाहल अधिनियम की धारा 3, 4, 5(1)/15 के तहत दंडनीय अपराध का घटित करना पाये जाने पर मौके पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP64AT0574 एवं डीजे सिस्टम को जप्त कर कार्यवाही की गई है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह


No Previous Comments found.