अवैध शराब तस्करी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
बलरामपुर - वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वाहनों की सघन चेकिंग करने की पॉइंट मिलने पर थाना प्रभारी रघुनाथ नगर के द्वारा चौकी बलंगी मप्र बॉर्डर चेक पोस्ट तुंगवा मैं वाहनों की सघन चेकिंग करने का पॉइंट दिया गया सभी जगह पर बल तैनात थे वाहनों की चेकिंग चल रही थी इस दौरान सुबह करीब 10:00 बजे बैढ़न मध्य प्रदेश की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 15 ए 6984 द्वारा मध्य प्रदेश बॉर्डर पर स्थित तुंगवा चेक पोस्ट के पास आकर पुलिस की उपस्थिति देखकर वाहन को और तेज चला कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जान से मारने के उद्देश्य से गाड़ी चलाया गया जिससे तैनात पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर कूद गए तथा उक्त बोलेरो के वाहन चालक द्वारा बैरियर को तोड़कर भाग गया जान बचाने हेतु कूदने से दोनों जवानों को चोट लगी ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक बालवीर लकड़ा ने इसकी सूचना तत्काल चौकी बलंगी और थाना रघुनाथ नगर को दी
थाना चौकी की पुलिस तत्काल नाकाबंदी कर ड्यूटी पर तैनात हो गई दोपहर करीब 12:01 बजे के मध्य रघुनाथ नगर बंद पड़े पेट्रोल पंप के बगल में उक्त बोलेरो झाड़ी में खड़ी मिली वाहन चालक चाबी लेकर फरार हो गया था प्रार्थी प्रधान आरक्षक बलबीर लकड़ा की रिपोर्ट पर चौकी बलंगी में हत्या का प्रयास और बैरियर तोड़ने की अपराध पर फरार आरोपी वाहन चालक अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109,324(६) bns कायम किया गया तथा उक्त बोलेरो में तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब एवं बियर 209.64 लीटर कीमती 209640 रु की एवं शराब परिवहन कर रहा बोलेरो कीमती 400000रु का मिला अवैध अंग्रेजी शराब एवं बियर पर कार्यवाही करते हुए थाना रघुनाथ नगर में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(२) आबकारी एक्ट फरार वाहन चालक के विरुद्ध कायम कर वाहन स्वामी वाहन चालक की पता तलाश की जा रही है
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.