गेरेंजा में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गेरेंजा गांव स्थित हराफू स्कूल मैदान में सोमवार को एफसी गेरेजा क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष राज उरांव,शंकर उरांव ने फीता काटकर किया. इस दौरान राज उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए कमेटी में सचिव छोटू गंझू, कोषाध्यक्ष सेवक गंझू के अलावा सदस्य सोनू लोहरा, बालकिशोर उरांव, रंजीत उरांव, पवन उरांव, पीयूष गंझू, नितेश उरांव, कार्तिक उरांव, रोहित गंझू और अरविंद उरांव शामिल हैं. आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया. क्लब के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.