हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल इंटर कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूमधाम से मनाई गई

बाँदा : आज गूलरनाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल इण्टर कॉलेज बाँदा में देश के 11वें राष्ट्रपति जनाब डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनाब अब्दुल रज्जाक साहब (जामिया अरबिया हथौरा बाँदा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनाब मौलाना अब्दुल ताहिर साहब, जनाब मौलाना आबिद साहब (जामिया अरबिया हथौरा बाँदा) मौजूद रहे।

स्कूल प्रबन्धन कमेटी से श्रीमती डॉ. शबाना रफीक (टीचिंग प्रबन्धक), जनाब डॉ. शेख सउद-उज़-जमा साहब (सेक्रेटरी), जनाब मुफ्ती नजीब अहमद साहब, जनाब अब्दुल रशीद सिद्दीकी साहब (उपसचिव) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में:
- प्रथम स्थान - ऐनी जमीर (कक्षा-7)
- द्वितीय स्थान - सानिया नाज (कक्षा-9)
- तृतीय स्थान - युसरा फातिमा (कक्षा-11)

पोस्टर प्रतियोगिता में:
- प्रथम स्थान - शिफा फातिमा (कक्षा-9)
- द्वितीय स्थान - महक अंसारी (कक्षा-9)
- तृतीय स्थान - मोहम्मद आरिस (कक्षा-10)

सभी विजेता छात्र/छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती यासमीन खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मुसाब अहमद जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टॉफ उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.