दीपक चौधरी चांदन जदयू प्रखंड अध्यक्ष दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

बांका - जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के शिव शक्ति सेवा शिविर सुईया में रविवार को जनता दल यूनाइटेड के  प्रखंड कार्यकर्ताओं के बीच चांदन प्रखंड जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण  वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ।
      चुनाव के पूर्व निर्धारित समयावधि के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया  की गई। इसके पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए विधिवत चर्चा की गई। चर्चा होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल किया हुआ। लोगों को समय भी दी गई। लेकिन अंततः अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल नहीं करने के कारण निर्वाचन अधिकारियों ने दीपक कुमार भारती को चांदन प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के लिए
 निर्विरोध विजय घोषित कर दिए।
       जदयू के निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी, पर्यवेक्षक राधेश्याम यादव आदि सैकड़ो जदयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई। औपचारिक घोषणा के बाद पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी  मोहम्मद कयूम अंसारी अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दीपक भारती को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके उपरांत जीत की खुशी जाहिर करते हुए जदयू कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत एवं बधाई दी।


रिपोर्टर- राकेश कुमार बच्चू बांका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.