चांदन दुर्गा मंदिर के प्रांगण से राम भक्तों ने भगवा झंडा के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा

बांका :  जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में चैत नवरात्र व रामनवमी के उपलक्ष्य पर सनातन जागृति मंच समिति चांदन की ओर से चांदन गांधी चौक से रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे से राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा के मुख्य आयोजक सनातन जागृति मंच समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बरनवाल, सचिव गौरव कुमार, विक्की दुबे विक्की कुमार पोद्दार, दिलीप शर्मा, मिथिलेश शर्मा, प्रमोद मिस्त्री, विक्की मंडल अनिल मंडल, प्रिंस मंडल, की नेतृत्व में शोभायात्रा  को रवाना किया गया। यह शोभायात्रा भगवा झंडा के साथ बाइक पर सवार होकर जय श्री राम जय श्री राम का नारा लगाते हुए आवाज बुलंद करते हुए पूरे बाजार गुंजायमान होता रहा। जय श्री राम का जोर-जोर से गुंजायमान हो उठा। छोटे-छोटे बच्चों ने भी खूब कर्तव्य दिखाया। शोभा यात्रा के दौरान चांदन पुलिस प्रशासन की चौकस थी।  


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.