चांदन प्रखंड की आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने सीएम और पीएम किया पुतला दहन

बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदन पीएचसी मुख्य दरवाजे पर बुधवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले चांदन प्रखंड की तमाम आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने अपनी मांगों, बकाया भुगतान, प्रोत्साहन राशि में वृद्धि आदि के समर्थन में एकदिवसीय धरना, प्रदर्शन एवं हड़ताल जारी किया है। इसके कारण चांदन पीएचसी थोड़ी देर के लिए उपचार व्यवस्था बाधित रही।
आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के प्रखंड अध्यक्ष गायत्री देवी  के नेतृत्व में आशा कर्मियों ने चांदन पीएचसी के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन कर कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। प्रभावती देवी, उर्मिला देवी, कुमारी गीतांजलि , रेखा देवी, पूजा कुमारी, शोभा देवी, रीता कुमारी, कविता कुमारी, प्रतिमा देवी, रीना देवी आदि दर्जनों अपने मांगों के समर्थन में गोल बंद होकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। लगातार हड़ताल पर रहने के कारण टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रसव, परिवार नियोजन टीकाकरण गर्भवती जांच पंजीकरण आदि कार्य बहिष्कार किया है। उसी क्रम में आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने सरकार विरोधी नारेबाजी, सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। और कही कि हमारी बेवशी, आर्थिक तंगी को सरकार अगर अनदेखी करेगी तो बाध्य होकर और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का निर्णय लिया जाएगा, फिर पूरे बिहार में जोरदार आंदोलन होगी।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.