चांदन सर्वेयर आवास में 8,500 हजार रुपये घूस लेते सर्व अमीन गिरफ्तार

बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय के बगल कटोरिया चांदन मुख्य मार्ग स्थित अभिनंदन प्लेस के बगल मुकेश पांडेय के मकान में विभिन्न पंचायत क्षेत्र के रह रहे सर्व अमीन के आवास में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने नाटकीय ढंग से कार्रवाही करते हुए सर्व अमीन आदित्य कुमार को 8500 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चांदन प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। सर्वे कर्मचारीयों में डर जैसा माहौल खड़ा हो गया। एक दूसरे से बात करने से कतरने लगे।
      प्राप्त समाचार के अनुसार चांदन प्रखंड क्षेत्र में जमीन सर्वे के नाम पर भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। मजदूर, किसान अपने जमीन सर्वे करवाने के लिए कागजात तो जमा करते हैं। लेकिन सर्वेयर कर्मियों की मोटी रकम मांग करने के कारण घर के गहना, जेवर बंधक रखकर सर्वयर अमीन को मोटी रकम देकर जमीन का सुधार करवाना चाहते हैं। जिस किसान ने सर्वे अमीन को पैसा नहीं दिया। क्योंकि उनका कागजात सही है। ऐसी स्थिति में पैसे लेने के लिए अमीन या उनसे जुड़े कर्मचारी चक्रव्यूह में फंसा कर जमीन का खाता खसरा गलत कर देते हैं। ऐसी स्थिति में बेचारा किसान मजबूरन रुपया देकर सुधार करवाना पड़ता है। इसकी भनक प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों, विधायक सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक जन समस्याओं की आवाज गूंज रही थी। क्षेत्र में सर्वे के नाम पर लूट हो रही थी, गरीब, किसानों के बीच त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा हैं। यहां तक की गरीब किसान अपने दूध मुंह  बच्चों को दूध पिलाने के लिए पाली गई दुधारू गाय को भी बेचकर सर्वे अमीन को घुस के तौर पर देना पड़ रहा है। फिर भी सुधार के नाम पर ढाक के तीन पात चरितार्थ होते हैं। लेकिन क्षेत्र में आज तक सर्वे किसी का कागजात के मुताबिक सही सलामत नहीं हुई है। मजबूरन किसानों ने विजिलेंस का सहारा लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ चांदन प्रखंड क्षेत्र के असुढा पंचायत निवासी दिनेश मंडल ने निगरानी विभाग को 6 मई लिखित शिकायत देकर बताया था कि उनके जमीन में पिताजी का नाम सुधार करने के लिए सर्वे अमीन आदित्य कुमार 10 हजार रुपया रिश्वत मांग रहा है। निगरानी विभाग को शिकायत मिलने के बाद विभाग ने पहले आवेदन के अनुसार सभी बिंदुओं पर अवलोकन करते हुए तथ्यों का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी टीम ने एक योजना के तहत टीम तैयार की। और चांदन कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित मुकेश पांडेय के मकान में रह रहे सर्वे अमीन को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी अमीन को तय की गई रकम में से 8500 रुपया दिया, वहां पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अचानक हुई इस कार्रवाही पर उस मकान में सर्वेक्षण कर्मियों में अफरा -तफरी मच गई। कई कर्मी अपने मकान से छलांगा मार दिए। क्षेत्र में गिरफ्तारी की सूचना आग की तरह फैल गई। आसपास के  लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित किसानों ने निगरानी विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मियों को शाबाशी दी। और कहा ऐसे ही भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल निगरानी विभाग के द्वारा होगी। तभी गरीब को इंसाफ मिल सकता है।
      निगरानी विभाग के डीएसपी मोहम्मद वसीम ने बताया कि 6 मई को शिकायत मिलने के बाद मेरी टीम मेरे नेतृत्व में काम कर रही थी। जिसकी सफलता आज मंगलवार को मिल गई है। जो आपके सामने है। मैंने शिकायतकर्ता से 8500 हजार रुपया रिश्वत लेते आदित्य कुमार सर्व अमीन को रंगे हाथ पकड़ा है। अब आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए फिलहाल बांका ले जा रहे हैं। फिर इन्हें पटना ले जाएंगे।
       प्रखंड मुख्यालय में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि निगरानी विभाग के द्वारा कार्रवाही की खबर सर्वे चल रहे कार्यालय में, राजस्व कर्मचारी, अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच बेचैनी बढ़ गई है। कुछ लोग अपने ठिकाने बदल लिए हैं। और कुछ कर्मचारी अपने आसपास ग्रामीणों को मुझसे दूर रहने का नसीहत दे रहे हैं। हालांकि इन दोनों बांका जिले में निगरानी विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के जनमानस ने निगरानी विभाग को स्वागत किया है। और कहा सब का साथ, सबका विकास तभी हो सकता है जब देश में भ्रष्टाचार समाप्त होगा। कई कर्मचारी अधिकारी के पास कल तक बाइक था, भाड़े की गाड़ी से देवघर जाते थे। आज स्कॉर्पियो है। बिहार के कर्मचारी, झारखंड राज्य में आलीशान मकान में निवास करते हैं। दृष्टि डालें, घूस, हाथी के दांत दिखाने का खाने का ओर होता है।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.