हाईवा ट्रक ने स्कॉर्पियो में धक्का मारकर भाग रहे ट्रक को चांदन पुलिस ने धर-दबोचा

बांका : चांदन पुलिस प्रशासन ने जसीडीह थाना के सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाही करते हुए स्कॉर्पियो में टक्कर मारकर भाग रहे हाईवा ट्रक मंगलवार सुबह 9:00 बजे अवर निरीक्षक सुरेश कुमार ने  सिलजोरी मोड़ रेलवे पुल के पास अपनी वाहन से दर्दमारा बॉर्डर से पीछा कर आखिरकार धर-दबोचा। स्कॉर्पियो मलिक सुरेश कुमार ग्राम गाजियाबाद निवासी ने बताया कि हम चार साथियों के साथ बाबा मंदिर देवघर पूजा करने आ रहे थे। मेरी स्कॉर्पियो देवघर अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड के बगल मुख्य मार्ग बाएं तरफ पर खड़ी थी। तभी दुमका की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक हाईवा ट्रक ने मेरे स्कॉर्पियो में टक्कर मार दिया। जिससे मेरी गाड़ी तो चिपक गई, और हम सब बाल बाल बच गए। फिर उसने एक टोटो वाले को मारा। और तेज रफ्तार में बांका की ओर भागने लगा। मैंने तुरंत 112 में फोन किया, जहां पुलिस गाड़ी में मौजूद अनीश कुमार ने फोन को रिसीव किया। उन्हें स्कॉर्पियो में टक्कर मारने की सूचना मोबाइल के जरिए दिया। सूचना पाते ही जसीडीह पुलिस अनि अनीश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी का पीछा करते हुए चांदन पुलिस को सूचना दी गई। 112 पुलिस गाड़ी में मौजूद चांदन पुलिस सुरेश कुमार ने हाईवा ट्रक का पीछा किया। लेकिन ट्रक चालक को कोई समझ में नहीं आने के कारण पुलिस की वाहन को पीछा देखते हुए अपने हाईवा ट्रक को सिलजोरी मोड़ ट्रक को घूमर धारवाड़ टीला की ओर भागने लगा। तभी चांदन पुलिस रेलवे पुल के पास ट्रक को धर-दबोचा। जिसमे ट्रक के साथ चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
चांदन पुलिस प्रशासन केअनि सुरेश कुमार ने बताया कि इस ट्रक में गिट्टी लोड है। हाईवा ट्रक के साथ-साथ चालक भी पकड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना देवघर में हुई है लेकिन ट्रक चांदन थाना अंतर्गत पकड़ा है। इसलिए विधि संगत कार्रवाई करते हुए ट्रक को थाने में ले जा रहा है।


रिपोर्टर  : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.