चांदन प्रखंड मुख्यालय में राजद का एक दिवसीय धरना, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर उठाया सवाल
बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मागनी लाल मंडल के आह्वान पर मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह धरना राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और विकास से जुड़ी विभिन्न मुद्दों को उठाया।
सरकार की नीतियों पर विपक्ष का हमला धरना प्रदर्शन के दौरान चांदन राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा की वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। धरना के दौरान कहा जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होती, हमारी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
कानून -व्यवस्था और सभी प्रखंड व अंचल में भ्रष्टाचार, अफसर शाही पर सवाल उठाते हुए बांका के राजद जिला अध्यक्ष राजहंस पंडित ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी तंत्र की विसफलता के कारण शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री राजद के हरे गमछे को देखकर उन्हें बुरा लग रहा है। जैसी- तैसी बातें कर रहे हैं। लेकिन बिहार में जिसकी आवश्यकता है जिसकी चर्चाएं होनी चाहिए उससे भटक कर जनताओं को दीकभ्रमित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह धरना केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि सरकार को चेतावनी देने के लिए है कि जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई, जमीन सर्वे के नाम पर ठगी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने की। इस मौके पर राजद पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, उदय वर्मा, पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ यादव, हीरालाल यादव, गोविंद यादव, पूर्व सरपंच विनोद प्रसाद यादव, सरपंच प्रतिनिधि शिवशंकर शर्मा, राजद नेता खुर्शीद आलम पूर्व पंचायत समिति सदस्य, एवं राजद बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.