चांदन मनरेगा भवन में मेन गेट का ताला काटकर लाखों रुपया का सामान का हुआ चोरी

बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र में चोरों की आतंक से प्रखंड मुख्यालय में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। लोग प्रशासन के ऊपर भरोसा तो रखते हैं। लेकिन इन दिनों पुलिस प्रशासन को भी चोरों ने चकमा देकर थाने के इर्द-गिर्द कोहराम मचा रखा है। इसी क्रम में चांदन थाने से महज 200 गज की दूरी में चांदन मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार की रात्रि में मेन गेट का ताला काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग दो लाख रुपये लागत मूल्य का सामान चोरी कर ली गई है।
रामानुज कुमार चांदन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा नित्य दिन समय पर उपस्थित के लिए भीसी होती है। इसलिए सभी पदाधिकारी के साथ-साथ कर्मचारीगण भी समय पर आ जाते हैं। श्री राम जी के कर्मचारी अमरेन्द्र कुमार जैसे ही मनरेगा भवन में पहुंचा, उसने मेन गेट में ताला लगा हुआ ही नहीं था। उसे शक हुआ और आगे बढ़ा तो देखा सभी रूम का ताला कटा हुआ है, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, इनवर्टर, बैटरी आदि गायब है। वहां पीआर एस अमरेंद्र कुमार को एक सबल ताला काटने के लिए रेती मिला।
उन्होंने तुरंत हम लोगों को अवगत कराया कि सर मनरेगा भवन चोरी हो गई है।
रामानुज कुमार ने कहा कि इसकी लिखित सूचना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दी गई है। और चांदन थाना में अज्ञात चोरों के  विरुद्ध लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.