दक्षिणी वारने मनरेगा भवन में आधार सेवा केंद्र का मुखिया तुलसी रजक ने किया उद्घाटन
बांका : जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारने मनरेगा भवन में काॅमटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र का ग्राम पंचायत दक्षिणी वारने के माननीय मुखिया तुलसी रजक ने विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया।
मुखिया तुलसी रजक ने कहा कि मैं प्रखंड स्तर के ग्रामीणों की दुख तकलीफ सुनता हूं। जिसमें सबसे अधिक ग्रामीणों की परेशानी आधार कार्ड से जुड़ा हुआ रहता था। इसकी मलाल मुझे वर्षों से था। कि काश मेरे क्षेत्र में आधार कार्ड सुधार का काम होता। तो ग्रामीणों को चांदन प्रखंड मुख्यालय में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लेकिन मुझे मौका नहीं मिलने के कारण जैसे तैसे मैं पंचायत में अपनी मांगों के साथ बिता रहा था। लोगों को आश्वासन देते थे। मैं जोर लगा रहा हूं। जल्द ही मेरे मनरेगा भवन में आधार कार्ड सुधार ,नया बनाने का काम होगा। जो आज पूरा हो गया। अब इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। समय बर्बाद के साथ-साथ आर्थिक दोहन नहीं होगा।
उन्होंने कहा आज सोमवार 24 अगस्त दिन मुहूर्त के साथ पंचायत के सरपंच आशीष रॉबिन उड, शिक्षाविद तूफान सिंह, भूतपूर्व मुखिया अशर्फी यादव, डाटा ऑपरेटर गौतम कुमार, चांदन प्रखंड अध्यक्ष अजय कापरी सहित संयुक्त रूप से फीता काटकर आज से आधार कार्ड सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्र की ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.