चांदन प्रखंड में प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल छात्रों ने डिस्लेक्सिया जागरूकता अभियान चलाया
बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के एम एम के जी हाई स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल समेत कई स्कूलों में मंगलवार को डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों साथ-साथ चलकर हाथों में तख्तियां, बैनर लिए प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया है।
छात्र- छात्रों ने जागरूकता के तहत संदेश वाली तख्तियां हाथों में लेकर समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और सभी बच्चों को सामान अवसर देने के नारे लगाए गए। प्रभातफेरी के बाद स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला से जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर चांदन बीडीओ अजेश कुमार बीपीआरओ सह प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी अविनाश कुमार विभिन्न विद्यालय के विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.