कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग के तुर्की मोड़ समीप मालवाहक टोटो और हाथ ठेला के टक्कर में ठेला चालक हुआ जख्मी

बांका : बांका जिले के चांदन थाना अंतर्गत कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग तुर्की मोड़ के समीप शाम के लगभग 6:00 बजे  गौरीपुर, गोविंदपुर गांव से ठेले में पानी पुड़ी, चार्ट ,सामान बेचकर लौट रहे भजन शर्मा को गैस टंकी से भरा मालवाहक टोटो ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे पानी पुड़ी, चार्ट ठेला दुकानदार घायल हो गए। और उनकी हाथ ठेला पूरब दिशा में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। और गैस टंकी से भरा टोटो पश्चिम दिशा में पलट गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक टोटो चालक घटनास्थल पर सामने का शीशा तोड़ते हुए भाग निकला। इसी बीच 112 पुलिस प्रशासन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घायल राजगीरों के सहयोग से भजन शर्मा पिता सुरेश मिस्त्री को इलाज हेतु चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया।
जहां मौजूद डॉक्टर रमेश यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल  भजन शर्मा को पीठ की हड्डी में भी जोर से चोट लगने के कारण एक्स-रे करवा लेने की सलाह दी,
डॉ रमेश यादव ने कहा कि भजन शर्मा बिल्कुल ठीक है।पीठ एवं हाथ में दर्द है। नियमित्त दवा खाने से ठीक हो जाएंगे। घबराने की कोई बात नहीं है।
रिपोर्टर- राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.