LANGUAGE

थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर/शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद बाराबंकी में अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 05.06.2025 को अभियुक्त राजकुमार रावत पुत्र जगन पासी निवासी बगिया मजरे अमरवल क्रिसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीटर थाना सुबेहा) को बंदीपुरवा अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात (03 जोड़ी पायल, 02 ओम, 01 अदद मंगलसूत्र व 01 अदद नथिया) व 5,000/- रूपये नकद बरामद किया गया।  
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो जनपद में चोरी जैसी घटना को अंजाम देता है। अभियुक्त ने बरामद जेवरात को दिनांक 01.06.2025 को थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम क्रिसिया से जेवरात व नकदी चोरी किया था, जिस संबंध में मु0अ0सं0 171/2025 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस थाना सुबेहा पंजीकृत है। 
 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
 राजकुमार रावत पुत्र जगन पासी निवासी बगिया मजरे अमरवल क्रिसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
 1. 03 जोड़ी पायल सफेद धातु
 2. 02 ओम लिखा हुआ पीली धातु
 3. 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु
 4. 01 अदद नथिया पीली धातु
 5. 5,000/- रूपये नकद
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 20/16 धारा 34/380/411 आईपीसी थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
2. मु0अ0सं0 70/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
3. मु0अ0सं0 97/2019 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 289/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
5. मु0अ0सं0 03/2022 धारा 411/413 आईपीसी थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
6. मु0अ0सं0 04/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
7. मु0अ0सं0 95/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
8. मु0अ0सं0 366/2022 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
9. मु0अ0सं0 366/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
10. मु0अ0सं0 31/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 
पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष सुबेहा  कृष्णकान्त सिंह जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 हरेन्द्र प्रसाद गौड़ थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 संजीव सिंह, हे0का0 नरसिंह यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
4. का0 कृष्ण कुमार थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
     
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.