पूर्व ब्लाक प्रमुख तालिब नजीब कोकब द्वारा मकर संक्रांति पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन

बाराबंकी : जनपद बाराबंकी के बाबागंज कुर्सी में पूर्व ब्लाक प्रमुख तालिब नजीब कोकब द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। मकर संक्रांति पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है। जिसे समाज में शुभता, उन्नति और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत माना जाता है। इसी दिन से शुभ कार्यों का आरंभ भी किया जाता है।उत्तरायण के छह महीनों में सूर्य के मकर से मिथुन राशि तक भ्रमण करने से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। इस पावन पर्व पर तिल और गुड़ के दान का विशेष महत्व बताया जाता है। आयोजन के दौरान खिचड़ी के साथ दही, सलाद, पापड़ एवं चटनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। जिससे प्रसाद ग्रहण करने वालों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हजारों राहगीरों ने इस सेवा भावपूर्ण आयोजन की सराहना की। इस अवसार पर पूर्व चेयरमैन फतेहपुर मोहम्मद मशकूर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू, सपा कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, नसरे आलम, अहमद सईद, सुहेल खान, सनी आदि लोग मौजूद रहे। आए हुए सभी मेहमानों का पूर्व ब्लाक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने आभार प्रकट किया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.