पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज में कैरियर मेले का हुआ आयोजन
बाराबंकी : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज बाराबंकी में शनिवार को कैरियर मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज श्रीमती लकी सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । कैरियर मेले में विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित विशेषज्ञों ने छात्र छात्राओं से उनकी रुचि के अनुसार बनाए गए कैरियर कार्ड्स , पंख डायरी , आदि का निरीक्षण किया तथा छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल में ( डॉक्टर,शिक्षक , इंजीनियर,पुलिस ,अधिवक्ता, आई टी, ऑटोमोबाइल) पर जाकर उनके करियर के बारे में जाना तथा ब्लॉक प्रमुख सहित कैरियर मेले में उपस्थित समस्त विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को उनके करियर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के इस मौके पर नोडल शिक्षक श्याम बहादुर, गौरव दीक्षित, संजय कुमार ,व विद्यालय स्टाफ से शिक्षक रवेंद्र कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार, अरविंद जयसवाल, प्रियंका वर्मा, सत्य प्रकाश, आराधना यादव, काजल वर्मा ,दीप नारायण ,अमरीश कुमार, अतुलकांत गुप्ता ,आशीष पांडेय उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.