6 वें स्थापना दिवस पर जनसम्पर्क कर जनसभा में बडी तादाद में पंहुचने की गई अपील

बाराबंकी - सिरौलीगौसपुर आगामी 15 मार्च को आजाद समाज पार्टी कांशीराम की 6 वें स्थापना दिवस एंव मान्यवर कांशीराम की जयन्ती के अवसर पर बाराबंकी से हैदरगढ़ मार्ग निकट किसान भटठा मौरंग मंण्डी बडेल में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों ने रामपुर भवानीपुर, सैदनपुर,मेलारायगंज इत्यादि गांवों में जनसम्पर्क करके रैली जनसभा में बडी तादाद में पंहुचने की अपील की गयी। शनिवार को आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश महामंत्री यशवन्त मौर्या अयोध्या मंण्डल प्रभारी मनोज चौधरी,प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,महामंत्री एबाद उरहमान नायाब एडवोकेट,मुनव्वर हुसैन,शेर मोहम्मद खान,भूपेन्द्र सिंह अपने दर्जनों साथियों के साथ रामपुर भवानीपुर,सैदनपुर औरेला मेलारायगंज,सफदरगंज आदि गांवों कस्बों में जनसम्पर्क करके 15 मार्च को 10 बजे उपरोक्त स्थान पर पंहुच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जा रही है।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.